सिसवा और घुघली के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह करीब 75 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। मुंडेरी चौबे गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 339/8-9 पर शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सिसवा रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 55096 के चालक ने सिसवा-घुघली रेलखंड पर ट्रैक के बीच एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी दी है। स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सूचना मिलने पर कोठीभार थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां मुंडेरी चौबे गांव के सामने रेलवे ट्रैक के बीच करीब 75 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर किनारे कराया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़े तथ्यों की जानकारी सामने आ सकती है। कोठीभार थाना प्रभारी एसओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी:किराएदार दंपती को कमरे में बंद करके वारदात › Pitra Paksha Visarjan 2026 | Bahraich Mirzapur Tilak Ancestors Farewell › फरेंदा जंगल में बेशकीमती साखू के पेड़ों का अवैध कटान:बरड़ाड़ बीट में मिले कटे पेड़; विभाग रोकने में नाकाम › आगरा न्यूज:सीएमओ कार्यालय पर जड़ा ताला, एनएचएम संविदा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन; जमकर हुई नारेबाजी – Nhm Contract Workers Protest At Agra Cmo Office, Demand Regularisation“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















