बस्ती के शंकरपुर और विक्रमजोत इलाके में दशहरा और दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थानीय मूर्तिकार दुर्गा माता की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मिट्टी और रंगों से बन रही ये मूर्तियां भक्ति का माहौल बना रही हैं। मूर्तिकार रामपाल ने बताया कि इस साल अलग-अलग थीम पर आकर्षक मूर्तियां बनाई गई हैं। रंग-रोगन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद मूर्तियों को सजाने, साड़ियां पहनाने और बाल लगाने का काम चल रहा है। रामपाल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि जब भक्त पंडाल में आएं, तो उन्हें लगे कि दुर्गा माता सामने ही विराजमान हैं। वे चाहते हैं कि मूर्तियां सजीव दिखें और भक्ति का भाव जागे। मूर्तिकार ने बताया कि सिर्फ मूर्ति बनाने से घर का खर्च नहीं चलता, इसलिए उन्हें दूसरे काम भी करने पड़ते हैं। उन्होंने सरकार से कलाकारों को मदद देने की मांग की, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नानपारा में थाना समाधान दिवस पर आईं 3 शिकायतें:बहराइच में एक का मौके पर निस्तारण › Sonauli Border Smuggling | Maharajganj Police Arrests Two With Metal › यूपी:आधार बनवाने जा रहे हैं तो सावधान! मुफ्त काम के भी वसूल रहे रुपये, केंद्र प्रबंधन ने पुलिस से की शिकायत – Fraud Alleged Outside Agra Aadhaar Centre, Free Appointments Sold For Up To ₹300 › बस्ती: काली पट्टी बांधकर थाना समाधान दिवस में पहुंचे लेखपाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























