अनुराग पाठक | बहराइच2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहराइच में नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा शांति से मनाने प्रशासन सतर्क है। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रूपईडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर सुरक्षा व कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। इसमें गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया।
अधिकारियों ने त्योहारों में भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की। धार्मिक आयोजनों में तय मार्ग-समय का पालन करने, नई परंपरा शुरू न करने को कहा। विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने त्योहारों में भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की।
संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। पुलिस को नियमित गश्त, चेकिंग और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखने के निर्देश मिले। लोगों से सोशल मीडिया अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक के बाद डीएम और एसपी ने भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















