Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश राहत की खबर:करवन नदी पर बनेगा 10.62 करोड़ का पुल, चौगान से...

राहत की खबर:करवन नदी पर बनेगा 10.62 करोड़ का पुल, चौगान से धौराऊ तक का सफर होगा आसान – 10.62 Crore Bridge Approved Over Karwan River In Agra

loader

 यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एत्मादपुर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। चौगान से धौराऊ के मध्य करवन नदी पर पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए यीडा बोर्ड ने लगभग 10.62 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति प्रदान कर दी है।


एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की मांग पर यीडा की 93वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा डिपॉजिट वर्क के रूप में कराया जाएगा।

इस पुल और पहुंच मार्ग के बनने से ग्रामीण इलाकों के बीच आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को लंबे चक्कर से मुक्ति मिलेगी। विधायक ने बताया कि पुल और सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इनके बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी।

 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat