स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक घरेलू ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में पीएनजी समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पुष्टि किया कि 90 दिन की नोटिस अवधि पूरी होने के बाद अब चार प्रमुख सोसाइटियों अपर्णा रिवर व्यू, फ्रेंड्स आशियाना, फ्रेंड्स पैराडाइज और मातंगी टॉवर में एलपीजी आपूर्ति बंद कर दी गई है।
इन चारों सोसाइटियों को आधिकारिक रूप से एलपीजी मुक्त घोषित कर दिया गया है। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन संस्था ग्रीन गैस लिमिटेड और तेल विपणन कंपनियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि चिह्नित हाउसिंग सोसाइटियों में पूरी तरह पीएनजी का उपयोग सुनिश्चित कराया जा सके।
इसके अलावा चालू सप्ताह के दौरान दयालबाग स्थित अनुपम डैफोडील्स, स्थित अपर्णा पंचशील और विजय नगर के नव ज्योति अपार्टमेंट में भी एलपीजी ब्लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर अगले सप्ताह तक इन्हें एलपीजी मुक्त दर्जा देने की योजना बनाई गई है। वहीं, पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करते हुए ट्विन टॉवर, पदम इटरनिटी और अनंत अपार्टमेंट (ताज नगरी) को 90 दिनों का नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में ग्रीन गैस लिमिटेड से किशन सिंह, इंडियन ऑयल से विनीत कुमार और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से रोहित कुमार यादव व अन्य माैजूद रहे।
बकाएदारों की एलपीजी आपूर्ति होगी ब्लॉक
बैठक में यह बात भी सामने आई कि कुछ उपभोक्ता पीएनजी का बकाया बिल न चुकाने पर कनेक्शन कटने के बाद दोबारा एलपीजी सिलिंडर लेने लगे हैं। जीजीएल ने ऐसे बकाएदारों की सूची तेल विपणन कंपनियों के साथ साझा की है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने ओएमसी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे नियमों के अनुसार चिह्नित डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की एलपीजी आपूर्ति तत्काल ब्लॉक करें ताकि वे बकाया राशि जमा कर पुनः पीएनजी का उपयोग शुरू करें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















