आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व के लिए महराजगंज के लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। शुक्रवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग दी। ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सतर्क रहने को कहा गया। उन्हें भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा जांच और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने और किसी भी हाल में शांति व्यवस्था को बिगड़ने न देने पर जोर दिया गया। उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से निभाने को कहा गया। महराजगंज पुलिस शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है। इस दौरान थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक निरंजन कुमार राय, तारकेश्वर वर्मा, दीपक कुमार और मृत्युंजय उपाध्याय मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कानपुर:गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 40.32 लाख की ठगी – ₹40.32 Lakh Swindled Under The Guise Of Gold Trading Profits; Trust Won By Initially Paying A ₹5,000 Return › 21 साल से स्थापित हो रही मां दुर्गा प्रतिमा:बस्ती से धूमधाम से लेकर पहुंचे गांव, भक्तों में उत्साह › धान काट रही महिला को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में:अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम › मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:निचलौल की चार ग्राम सभाओं में हुई सभाएं; सपा नेता रामनिवास यादव ने नेताजी के संघर्ष और विचारों को किया याद“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























