Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कानपुर:गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 40.32...

कानपुर:गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 40.32 लाख की ठगी – ₹40.32 Lakh Swindled Under The Guise Of Gold Trading Profits; Trust Won By Initially Paying A ₹5,000 Return

कानपुर:गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 40.32 लाख की ठगी - ₹40.32 Lakh Swindled Under The Guise Of Gold Trading Profits; Trust Won By Initially Paying A ₹5,000 Return

गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की चाह में गोविंदनगर निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर साइबर ठगी का शिकार हो गए। मर्गन मैक्स कंपनी के जरिए ठगों ने पहले पांच हजार रुपये का रिटर्न देकर उनका भरोसा जीता, फिर रकम निकालने के नाम पर अलग-अलग शुल्क वसूलकर कुल 40.32 लाख रुपये ठग लिए। अतिरिक्त रकम मांगने और पैसे जब्त करने की धमकी मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। इसके बाद गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

दबौली पी-ब्लॉक निवासी महेंद्र सिंह बैंक ऑफ इंडिया से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने का विज्ञापन देखा था। उस पर क्लिक करने के बाद मर्गन मैक्स कंपनी के जरिए निवेश की जानकारी मिली। कंपनी का एक कर्मचारी निवेश में उनकी मदद करने लगा। छह जनवरी 2026 को उन्होंने वेबसाइट के माध्यम से 50 हजार रुपये लगाए। अगले दिन खाते में पांच हजार रुपये लाभ के रूप में आए तो उनका भरोसा बढ़ गया।

आरोप है कि कंपनी ने बाद में अपनी वेबसाइट और नाम भी बदल लिया। महेंद्र सिंह ने चार चरणों में कुल चार लाख रुपये जमा किए। उनके ट्रेडिंग खाते में रकम बढ़कर 68,085.75 डॉलर दिखाई देने लगी। रकम निकालने का प्रयास करने पर भुगतान के बजाय विभिन्न शुल्कों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 36.32 लाख रुपये और जमा करा लिए गए।

पीड़ित के अनुसार, कुल 40.32 लाख रुपये फंसने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। रकम निकालने के लिए उनसे 2,193 डॉलर अतिरिक्त मांगे गए। असमर्थता जताने पर पूरी रकम जब्त करने की धमकी दी गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

Follow @mntnewsbharat