Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर:युवक की मौके पर मौत, एक...

नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर:युवक की मौके पर मौत, एक घायल; पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली

नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर:युवक की मौके पर मौत, एक घायल; पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली

नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज मल्हीपुर मार्ग पर सती जोर गांव के पास शाम करीब 7:15 बजे हुई। भगंहर जमदान निवासी चौधरी अपने साले राजित राम (19 वर्ष) के साथ बेलवा भारी गांव शादी की बात करने जा रहे थे। मल्हीपुर की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्गा मूर्ति लिए चरदा जमोग की ओर जा रही थी। सती जोर गांव के पास दोनों में टक्कर हो गई। राजित राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर सब-इंस्पेक्टर मुन्नर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat