Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:बस्ती में प्रवर्तन अभियान, 115 वाहनों का चालान, 17 सीज –...

Basti News:बस्ती में प्रवर्तन अभियान, 115 वाहनों का चालान, 17 सीज – Enforcement Drive In Basti: 115 Vehicles Fined, 17 Impounded

loader

बस्ती। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार को बस्ती संभाग में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन डीके सिंह गौर के नेतृत्व में बस्ती और संतकबीरनगर की परिवहन विभाग की टीमों ने यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 115 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 17 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।


अभियान में अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों, बस बॉडी कोड का उल्लंघन करने वाली असुरक्षित यात्री बसों और मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा ओवरलोड माल वाहनों, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के बिना चलने वाले वाहनों, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) या विकृत नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। नशे में वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान में यात्री कर अधिकारी बस्ती शिव कुमार मिश्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संतकबीरनगर प्रियंवदा सिंह तथा दोनों जिलों के यातायात पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन डीके सिंह गौर ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वाले वाहनों के खिलाफ प्रदेशभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रत्येक शनिवार और रविवार को परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस की संयुक्त टीमें चेकिंग अभियान चलाती हैं। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat