बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को संस्कारशाला एवं पितृ-विसर्जन विषयक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, योग, नैतिकता तथा पूर्वजों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता की भावना के महत्त्व पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग के डॉ. दिग्विजय सिंह ने योग को संस्कारों से जोड़ते हुए सूर्य नमस्कार के माध्यम से चौपाया जीव से मनुष्य तक के उद्विकास की प्रक्रिया को समझाने का प्रयास किया। विशिष्ट वक्ता डॉ. अमित त्रिपाठी ने मुगलकालीन इतिहास के संदर्भ में शाहजहां और औरंगजेब का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पितरों के प्रति श्रद्धा और जीवित माता-पिता के प्रति कर्तव्यबोध के महत्त्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम संयोजक एवं बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ. उमाशंकर सोनी मौजूद रहे। संवाद
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026










