Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:मतदाता सूची में संशोधन पर हुई चर्चा – Discussion Held On...

Basti News:मतदाता सूची में संशोधन पर हुई चर्चा – Discussion Held On The Revision Of The Voter List

loader

बस्ती। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची को अद्यतन रखने, नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जो मतदाता बनने की पात्रता रखते हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए पात्र युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। जिन मतदाताओं के नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि है या संशोधन की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फार्म-8 भरकर आवश्यक संशोधन करा सकते हैं।


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat