नानपारा कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आगे जा रही अर्टिगा कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और अर्टिगा कार को रस्सी से बांधकर खींचते हुए कोतवाली नानपारा लाया गया। दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। रामू उर्फ राम सुहावन की बताई जा रही कार क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार नानपारा बाईपास स्थित फल मंडी निवासी रामू उर्फ राम सुहावन विश्वकर्मा पुत्र जगदंबा प्रसाद की बताई जा रही है। घटना के संबंध में भज्जापुरवा निवासी गुड्डू पंडित का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पुरैना चौराहे से बाइक चोरी:वाहन मालिक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की › Durga Puja 2026 Preparations in Bahraich › Basti News:छह माह से लापता युवक को परिजनों से मिलाया – Youth Missing For Six Months Reunited With Family › Basti News:हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक – Several Leaders, Including The Chief Minister, Expressed Grief Over The Passing Of Harish Dwivedi’s Mother“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















