Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ठूठीबारी के गुड्डू सहानी का नेपाल में निधन:सड़क हादसे में जान गई,...

ठूठीबारी के गुड्डू सहानी का नेपाल में निधन:सड़क हादसे में जान गई, चार नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ठूठीबारी के गुड्डू सहानी का नेपाल में निधन:सड़क हादसे में जान गई, चार नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

महाराजगंज के ठूठीबारी इलाके के कालीगंज के रहने वाले गुड्डू सहानी (44 साल) की नेपाल में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 1 अक्टूबर 2026 को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक हफ्ते से ज्यादा समय तक अस्पताल में इलाज चला, लेकिन 10 अक्टूबर 2026 को उन्होंने दम तोड़ दिया। गुड्डू के निधन की खबर से परिवार में दुख छा गया और इलाके में भी लोग गमगीन हैं। वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। अब गुड्डू के जाने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे चार नाबालिग बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। कम उम्र में ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार के सामने दुख के साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। कालीगंज और आसपास के इलाकों में गम का माहौल है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat