Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवरात्र पर सज गया चुनरी और फूलों का बाजार:पूजा सामग्री, फल-मिठाई और...

नवरात्र पर सज गया चुनरी और फूलों का बाजार:पूजा सामग्री, फल-मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर बढ़ी ग्राहकों की चहल-पहल

नवरात्र पर सज गया चुनरी और फूलों का बाजार:पूजा सामग्री, फल-मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर बढ़ी ग्राहकों की चहल-पहल

शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। मां दुर्गा की आराधना के इस पर्व को लेकर श्यामदेउरवा में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों से लेकर बाजारों तक नवरात्र की रौनक दिखाई देने लगी है। शारदीय नवरात्र के मौके पर श्यामदेउरवा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रविवार को दुकानों पर खरीदारों की काफी चहल-पहल दिखी। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। देवी पूजन की सामग्री वाली दुकानों पर खास भीड़ रही। श्रद्धालु पूजा-पाठ से जुड़ी चीजें खरीदकर घरों में नवरात्र की तैयारियां पूरी करने में लगे रहे। बाजारों में खरीदारी का उत्साह साफ दिखाई दिया। पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल, फल, फूल, मिठाई और मां की प्रतिमाओं की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। महिलाएं पूजन सामग्री के साथ व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ भी खरीदती दिखीं। कपड़े, आभूषण और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। नवरात्र की तैयारियों को लेकर जगह-जगह अस्थायी स्टॉल लगाए गए हैं। इन दुकानों पर मां दुर्गा की चुनरी, फूल-माला, धूप, अगरबत्ती, श्री दुर्गा चालीसा, मां दुर्गा की मूर्तियां, पीतल के लोटे, घंटियां, डलिया और खटोले सहित पूजन में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री उपलब्ध है। श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। कस्बा के किराना व्यापारी रामप्रताप जायसवाल ने बताया कि नवरात्र में फलाहार से जुड़े खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए उन्होंने जरूरी सामान पहले ही मंगाकर रख लिया जाता है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat