शारदीय नवरात्र के पहले दिन गिलौला के पिपरा गांव में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। रविवार देर रात करीब 9:30 बजे श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय के बेटे अवधेश पांडेय पिपरा गांव पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों पर बंधी पट्टी खोली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पंडित राम मोहन ने श्रद्धालुओं को नवरात्र के पहले दिन की कथा सुनाई और विधि-विधान से पूजा कराई। इसके बाद मां दुर्गा की आरती की गई। आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए। पूजा खत्म होने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। नवरात्र के पहले दिन हुए इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन में लोगों में उत्साह दिखा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› गोपियापार चौराहे पर पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमा:गांव में खुशी का माहौल, लोग कर रहे स्वागत › Shravasti Riya Vishwas DMLT Lab Technician Success Story › हरिहरगंज-बरदौलिया मार्ग पर सड़क की पटरियां धंसी:गहरे गड्ढे बने, लोग गिरकर घायल हो रहे; PWD करेगा जांच › Siddharthnagar News | Mujdih Anganwadi Center Construction Work Pending“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















