Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश हरिहरगंज-बरदौलिया मार्ग पर सड़क की पटरियां धंसी:गहरे गड्ढे बने, लोग गिरकर घायल...

हरिहरगंज-बरदौलिया मार्ग पर सड़क की पटरियां धंसी:गहरे गड्ढे बने, लोग गिरकर घायल हो रहे; PWD करेगा जांच

हरिहरगंज-बरदौलिया मार्ग पर सड़क की पटरियां धंसी:गहरे गड्ढे बने, लोग गिरकर घायल हो रहे; PWD करेगा जांच

हरैया सतघरवा में हरिहरगंज-बरदौलिया मार्ग पर भारी बारिश से सड़क का एप्रोच मार्ग कई जगह धंस गया है। इससे गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर लौकाहवा और कोडरी गांव के पास भी सड़क की पटरियां और एप्रोच मार्ग धंस गए हैं। राहगीरों ननकू, बुधराम, श्याम कुमार, सहज राम, सुनील कुमार, बिक्रम और लाला राम ने बताया कि इन गड्ढों की वजह से लोग अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की पटरियों में मिट्टी नहीं भर रहा है। सहायक अभियंता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है और जांच के बाद जरूरी एक्शन लिया जाएगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat