Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार:मौके से 3500 रुपए नकद और...

सिद्धार्थनगर में जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार:मौके से 3500 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद

सिद्धार्थनगर में जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार:मौके से 3500 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के जुड़ीकुइयां गांव में जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 3500 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी पिपरा पठान गांव के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर करीब 2:23 बजे हुई। उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मौलाना नईम के सागौन के बाग के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को पकड़ा। इनकी पहचान पिपरा पठान गांव निवासी नसीबुल्लाह (30), अब्दुल सलाम (35) और मसीतुल्लाह खान (32) के रूप में हुई। मौके से जुए में लगी 3500 रुपए की नकदी और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा की शिकायत पर तीनों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat