![]()
गोरखपुर से करीब 50 किलोमीटर उत्तर स्थित लेहड़ा (मोहला टीकठ) का मां लेहड़ा देवी मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के दूसरे दिन भी सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कोई परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर पहुंचा, तो किसी ने संतान, स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए माता के दरबार में माथा टेका। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद माता के दरबार में जरूर पूरी होती है। पांडवों की आराधना से जुड़ी है मान्यता मंदिर की महिमा से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं और लोककथाएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां पहुंचकर मां की आराधना की थी। मंदिर से जुड़ी एक लोककथा तांत्रिक से भी संबंधित है। इन मान्यताओं ने सदियों से इस धाम के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत बनाए रखा है। प्राचीन इतिहास भी आकर्षण का केंद्र मंदिर की प्राचीनता को लेकर भी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। इसका इतिहास 829 से 842 ईस्वी के बीच का बताया जाता है। चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृत्तांत से भी मंदिर का संबंध जोड़ा जाता है। धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व के चलते यह मंदिर क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है।
यूपी, बिहार और नेपाल से पहुंचते हैं भक्त नवरात्र के दौरान महराजगंज सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, बिहार और पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला दिनभर चलता रहता है। वहीं, मंदिर के पुजारी परिवार की कई पीढ़ियां परंपरागत रूप से मां की सेवा और पूजा-अर्चना में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और नवरात्र की रौनक से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› दुर्गा प्रतिमाओं के नेत्रों से हटी पट्टी, गूंजे जयकारे:शिवपुर के पंडालों में देर रात हुए दर्शन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह › दिकौली दरगाह पर जायरीन पानी को तरसे:हर रविवार लगने वाले मेले में दूर-दूर से आते हैं, महिलाओं-बच्चों को दिक्कत › सड़क की हालत जर्जर:राहगीर परेशान, आवागमन में दिक्कत; ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की मांग की › मिठवल में सेवा संकल्प कार्यक्रम:विकास कार्यों को गति देने का संकल्प, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















