विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम सभा ककरा मोहम्मद के मन्नीटाड़ गांव के पास सड़क की हालत खराब है। सड़क पर गड्ढे और जलभराव के कारण राहगीरों व ग्रामीणों को रोज परेशानी होती है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि खराब सड़क को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, पर अब तक कोई समाधान नहीं निकला। मन्नीटाड़ निवासी आंधी बाबा, सुरेश, राकेश और लक्ष्मण ने कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारी सड़क की सुध लेंगे? ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत और पानी की निकासी की मांग की। चेतावनी दी कि समस्या हल न होने पर वे आगे बड़े अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› 10 दिन से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:भवनियापुर-मकुनहवा कुटी गांव में पोल झुके, तार लटके; जहरीले जीवों का खतरा › सिद्धार्थनगर में एनएचएम कर्मियों का धरना:सीएमओ कार्यालय पर लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा › मॉर्चरी में शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं:परिजनों को हो रही परेशानी, बस्ती के अखिलेश चौधरी ने सीएमओ को लिखा पत्र › Devipatan Mandir Navratri Visit | Yogi Adityanath Offers Prayers“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















