Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मॉर्चरी में शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं:परिजनों को हो रही...

मॉर्चरी में शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं:परिजनों को हो रही परेशानी, बस्ती के अखिलेश चौधरी ने सीएमओ को लिखा पत्र

मॉर्चरी में शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं:परिजनों को हो रही परेशानी, बस्ती के अखिलेश चौधरी ने सीएमओ को लिखा पत्र

बस्ती जिला अस्पताल के मॉर्चरी हाउस में शवों को सुरक्षित रखने की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण आम जनता और मृतकों के परिजनों को कई दिनों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रुधौली विधानसभा के अखिलेश चौधरी विक्की ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बस्ती को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि दुख की घड़ी में अस्पताल में भी ऐसी समस्याओं का सामना करना बेहद परेशानी भरा है। चौधरी ने सीएमओ से जनहित और मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए मॉर्चरी हाउस में जल्द से जल्द उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सीएमओ से इस गंभीर समस्या पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat