BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गन्ना सर्वे और कोटे में सुधार के लिए मेला शुरू:किसानों के लिए...

गन्ना सर्वे और कोटे में सुधार के लिए मेला शुरू:किसानों के लिए मुंडेरवा गन्ना समिति ने लगाया सात दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेला

मुंडेरवा की सहकारी गन्ना विकास समिति ने किसानों के गन्ना सर्वे और कोटे में सुधार के लिए सात दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया है। यह मेला आज से शुरू हो गया है और समिति के गोदाम पर लगाया गया है। यह मेला 21 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। इसमें मुंडेरवा समिति से जुड़े सभी किसान अपने गन्ना सट्टे की जांच करवाकर उसमें सुधार करवा सकते हैं। सर्वे और सट्टे में सुधार के लिए समिति ने छह गन्ना पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें राम निरंजन वर्मा, जीतेंद्र कुमार, अरुण वर्मा, रणविजय वर्मा, संदीप श्रीवास्तव और रामसजीवन शामिल हैं। गन्ना पर्यवेक्षकों ने बताया कि मेले के पहले दिन करीब 50 किसानों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें नरेंद्र चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी, श्यामकली, छोटेलाल यादव, रामनसीब, ओमकार नाथ चौधरी, रामजी, रामकरन, रामसुभग, रामचंद्र, महेश सिंह, रामसहाय, रामप्यारे, सुशीला, अनिरुद्ध, सरोज, अरुण, सच्चिदानंद, हरिप्रसाद और रामतेज जैसे किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat