बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शनिवार सुबह एक वयस्क बाघ का शव मिला। बाघ का शव हसुलिया पुल के नीचे सरयू नहर के पानी में तैरता हुआ पाया गया। नियमित गश्त के दौरान वनकर्मियों ने नहर में शव देखा। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ अपूर्व दीक्षित की मौजूदगी में शव की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। इसके बाद शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। बाघ की मौत बीमारी, चोट, डूबने या किसी अन्य वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
›
बाबा रामप्रकाश मंदिर में अयोध्या के फूलों से हुआ श्रृंगार:शयन आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर परिसर भक्तिमय हुआ
›
भटपुरवा खुर्द में तेज हवा से टीन उड़ा, पेड़ गिरे:इकौना तहसील के ग्रामीणों को भारी नुकसान, बिजली सप्लाई भी ठप
›
बस्ती के दुद्राछ गांव में बारिश से जलजमाव:सरकारी नल पर पानी भरा, मच्छर और कीड़े पनपने का खतरा बढ़ा
›
सोनवा ग्राम सभा में खुली नाली से दुर्गंध:स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत, बच्चों के गिरने का भी डर
संबंधित खबरें









































