श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के भटपुरवा खुर्द गांव में कल देर शाम तेज हवा चली। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। तेज आंधी के कारण कई घरों के टीनशेड उड़ गए और कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। हवा इतनी तेज थी कि मुख्य सड़कों पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से सप्लाई भी ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि टीन उड़ने से घरों में रखा सामान भीग गया। कई कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गिरे पेड़ों को हटवाकर रास्ता खुलवाने और नुकसान का सर्वे कराकर मदद देने की मांग की है।
और पढ़ें
›
अमेरिका ने ईरान के दो राजनयिकों को देश से भेजा बाहर
›
बाराबंकी ने मुखिया फार्म को हराकर CPL वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता:चफरिया में आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया
›
नरायनपुर के युवक का यूपी होमगार्ड में चयन:गांव और परिवार का नाम किया रोशन, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
›
लातूर के बच्चों की अनोखी पहल, गुल्लक तोड़कर पशुओं के चारे के लिए दिए ₹2 लाख
संबंधित खबरें


































