श्रावस्ती के सिरसिया में गणेश महोत्सव के समापन पर सोमवार को भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। दोपहर करीब एक बजे यह रथ यात्रा बेचईपुरवा, पुरानी बाजार सिरसिया और सिरसिया गांव समेत कई रास्तों से होकर गुजरी। इस दौरान महिला, पुरुष और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। वे भक्ति गीतों के साथ लगातार गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे। शाम करीब सात बजे राधा-कृष्ण मंदिर चौराहे पर विसर्जन यात्रा रुकी। यहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य संध्या आरती की गई। आरती के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। संध्या आरती और प्रसाद बांटने के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए सूरजकुंड नाले की ओर ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू फिर से आना’ के जयकारे लगाते रहे। गणपति बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। इसी के साथ सिरसिया में गणेश महोत्सव का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ।
गणपति बप्पा को नम आंखों से दी गई विदाई:सिरसिया में धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा, शाम की आरती में उमड़ा सैलाब
और पढ़ें
›
खड़े ट्रक में कंटेनर ने मारी टक्कर, युवक की मौत:नानपारा के पास बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
बस्ती में जर्जर सड़क से हजारों छात्रों को परेशानी:अरखापुर-चिलमा बाजार मार्ग पर गड्ढे, रामराज इंटर कॉलेज के छात्र भी प्रभावित
›
बाराबंकी ने मुखिया फार्म को हराकर CPL वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता:चफरिया में आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया
संबंधित खबरें














