श्रावस्ती के इकौना में नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार टेंपो ने दो पैदल युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के मालावा निवासी अमरीश कुमार (24) पुत्र घिरराऊ और माता प्रसाद (17) पुत्र सूर्यकांत के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से गए थे और रात में पैदल घर लौट रहे थे। मालावा के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। सीएचसी इकौना में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
और पढ़ें
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
कर्नाटक : बेलगावी में वोटर लिस्ट से 198 मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
›
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चार लोगों की मौत
›
एशियाई खेलों में महिला टीम गोल्फ ने जीता रजत, पीएम ने दी बधाई
संबंधित खबरें

















