Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश नहर पटरी की गड्ढों वाली सड़क पर ईंटें बिछी:राहगीरों को मिलेगी राहत,...

नहर पटरी की गड्ढों वाली सड़क पर ईंटें बिछी:राहगीरों को मिलेगी राहत, खनन विभाग करा रहा 5 किमी तक काम

0
6

श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में नहर के ऊपर बनी 5 किलोमीटर लंबी गड्ढों वाली सड़क पर खनन विभाग ईंटें बिछाने का काम करा रहा है। इससे सालों से परेशान राहगीरों को अब राहत मिलेगी। यह सड़क लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढों से भरी थी, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती थी। बारिश में तो हालात और बिगड़ जाते थे, क्योंकि सड़क पर पानी भर जाता था और वह तालाब जैसी दिखती थी। यह मार्ग बॉर्डर क्षेत्र को जोड़ता है और यहां से रोजाना बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क के दोनों ओर नालियां न होने से पानी जमा हो जाता था। अब ईंटें बिछने से आने-जाने में आसानी होगी और जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने विभाग के इस काम की तारीफ की है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat