श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में एक हाईमास्ट लाइट पिछले एक साल से गायब है। दो लेन सड़क के मोड़ पर स्थित तिराहे से इसे मरम्मत के लिए उतारा गया था, लेकिन अब तक वापस नहीं लगाया गया। इससे पूरा इलाका रात में अंधेरे में डूबा रहता है। यह लाइट 2023-24 में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना से लगी थी। विधायक राम फेरन पांडे ने इसका उद्घाटन किया था। ब्लॉक जमुनहा के खंड विकास अधिकारी एस. पी. सिंह और अवर अभियंता बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी देखरेख की थी। ग्रामीणों के अनुसार, खराब होने पर उतारी गई लाइट एक साल बाद भी ठीक नहीं हुई। दो लेन सड़क का यह व्यस्त मोड़ रात में अंधेरे के कारण हादसों का डर है। राहगीरों को भी दिक्कत होती है। शाहरुख हैदर, नाजिम हैदर, आशिक़ अली, सिराज समेत ग्रामीणों ने जल्द लाइट लगाने की मांग की है।
चंदन कोटिया में एक साल से हाईमास्ट लाइट गायब:मरम्मत के लिए उतारी गई थी, अब तक नहीं लगी; मोड़ पर अंधेरे से हादसे का डर
और पढ़ें
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
कर्नाटक : बेलगावी में वोटर लिस्ट से 198 मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
›
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चार लोगों की मौत
›
एशियाई खेलों में महिला टीम गोल्फ ने जीता रजत, पीएम ने दी बधाई
संबंधित खबरें

















