BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कुत्ते ने 4 साल की बच्ची को काटा:जमुनहा के ग्राम पंचायत सर्रा...

कुत्ते ने 4 साल की बच्ची को काटा:जमुनहा के ग्राम पंचायत सर्रा गांव में खेल रही थी आरोही, सीएचसी में भर्ती

0
12

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सर्रा गांव में एक 4 साल की बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव निवासी अजय सिंह की बेटी आरोही सिंह गांव में खेल रही थी। तभी वहां कुत्तों का झुंड आ गया। दूसरे बच्चे कुत्तों को भगाने लगे, इसी दौरान एक कुत्ते ने आरोही के हाथ पर काट लिया। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी। पिता तुरंत अपनी बाइक से बेटी को लेकर सीएचसी मल्हीपुर पहुंचे। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सोनकर ने लोगों से कुत्तों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन काफी मात्रा में उपलब्ध हैं और वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat