श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक की ग्राम सभा गंगापुर के मजरा मध्यनगरा में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसान चौपाल लगाई। इसकी अध्यक्षता ग्राम सभा अध्यक्ष रामफेरन साहू ने की। इस दौरान 24 से ज्यादा किसानों ने संगठन की सदस्यता ली। चौपाल में भाकियू अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, सिरसिया ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार यादव, फौजदार गुप्ता और रविंद्र गुप्ता समेत कई किसान शामिल हुए। भाकियू अराजनैतिक के भिनगा तहसील महासचिव पं. विजय शुक्ला (गुरु जी) ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान पर संगठन किसानों के साथ है। संगठन उचित मुआवजा दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेगा। चौपाल में किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने किसानों से संगठन से जुड़कर अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने को कहा। किसानों ने भी अपनी दिक्कतें पदाधिकारियों को बताईं।
श्रावस्ती के मध्यनगरा में भाकियू की किसान चौपाल:दो दर्जन से ज्यादा किसानों ने ली सदस्यता, फसल नुकसान पर चर्चा
और पढ़ें
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
कर्नाटक : बेलगावी में वोटर लिस्ट से 198 मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
›
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चार लोगों की मौत
›
एशियाई खेलों में महिला टीम गोल्फ ने जीता रजत, पीएम ने दी बधाई
संबंधित खबरें

















