श्रावस्ती में भिनगा, जमुनहा और इकौना तहसीलों में शनिवार को लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया। दोपहर 3 बजे के बाद लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगें पूरी न होने पर 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की। 2800 ग्रेड पे और स्थानांतरण की मांग संघ के मुताबिक लेखपालों के प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की विसंगति दूर नहीं हुई है। अंतर्मंडलीय स्थानांतरण भी लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा पदोन्नति सूची जारी करने और वेतन वृद्धि की मांग भी उठाई गई। लैपटॉप और ग्राम सचिवालय में सुविधाएं मांगी लेखपालों ने परिवीक्षाधीन काल पूरा होने के बाद अतिरिक्त कार्यों से मुक्ति देने की मांग की। तकनीकी कामों के लिए लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने को कहा। ग्राम सचिवालयों में बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। परीक्षा परिणाम और स्थायीकरण की मांग संघ ने तहसीलवार विभागीय परीक्षा के परिणाम घोषित करने की मांग की। साथ ही परीक्षा पूरी कर चुके लेखपालों का स्थायीकरण करने की मांग भी उठाई गई। संघ का कहना है कि ये मामले लंबे समय से लंबित हैं। 8 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन संघ के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्टूबर को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्टूबर को थाना दिवस में लेखपाल काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 12 अक्टूबर को तहसील और जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना संघ के अनुसार 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष राजकिशोर यादव और तहसील मंत्री अमर चंद्र ने कहा कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
श्रावस्ती में लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार:24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर धरने की चेतावनी, कहा- मांगें पूरी नहीं हुई
और पढ़ें
›
डीएम ने कुर्सी छोड़ दिव्यांग की सुनीं समस्या:पीएम आवास और ट्राईसाइकिल देने के निर्देश, समाधान दिवस में पहुंचे थे
›
15 नवंबर से शुरू होगा आवेदन, किसान ऐसे करें फसल बीमा के लिए Online Apply PM Fasal Bima Yojana 2026-27
›
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को सीजेपी का प्रदर्शन, सीईसी के इस्तीफे की मांग
›
करकदरी रेंज में वन्यजीव सप्ताह के तहत चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता:आयोजित, वन दरोगा विवेक श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कार दिए
संबंधित खबरें











