दुर्गेश कुमार | मिहींपुरवा नगर पंचायत (मोतीपुर), बहराइच3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिहींपुरवा के वार्ड नंबर 9 बड़ी बाजार में स्थित श्री काली माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और रोशनी से सजाया गया था।

आरती के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वार्ड के सभासद विवेक मद्धेशिया ने बताया कि नवरात्रि में मंदिरों में भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।

संध्या आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। मंदिर के पुजारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि यह मिहींपुरवा का बहुत प्राचीन मंदिर और आस्था का केंद्र है, इसलिए सुबह-शाम भक्तों की भीड़ रहती है।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















