श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में सेमगढ़ा चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन धार्मिक लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कलाकार भगवान राम और लक्ष्मण के जीवन से जुड़ी लीलाएं, काली कपाली की लीला और मां गंगा से जुड़ी लीलाएं प्रस्तुत करेंगे। कलाकार लगातार धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हो रहा है। आयोजक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों और माता रानी का आशीर्वाद लें। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान सिपाही लाल, कमेटी के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग लगातार लगे हुए हैं। सभी के सहयोग से नवरात्र के दौरान सेमगढ़ा चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर में ये कार्यक्रम हो रहे हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार:श्यामदेउरवां पुलिस ने अमवा चौराहा से पकड़ा, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी › बस्ती में सोशल ऑडिट कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन:20 दिन में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, 12 अक्टूबर से काली पट्टी बांधकर कर रहे काम › Sharadiya Navratri 2026 | Kalash Yatra Begins at Lalpur Chandajhar › चौपाल लगाकर पशु चिकित्सा पर ग्रामीणों को किया जागरूक:श्रावस्ती के मुरैला गांव में ग्रामीण विकास सेवा संस्था ने पशु सखी के साथ दी जानकारी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























