बहराइच के बरुही गांव में एक बार फिर तेंदुए ने हमला कर चार साल की बछिया को मार डाला। गुरुवार सुबह करीब चार बजे बछिया का शव गन्ने के खेत में मिला। घटना के बाद पशुपालकों में दहशत है। ग्रामीणों को डर है कि अगर समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो अगला निशाना इंसान भी बन सकता है। गन्ने के खेत में मिला बछिया का शव बरुही निवासी आकाशदीप सिंह की चार साल की बछिया पर तेंदुए ने हमला किया था। परिवार ने इस पशु को वर्षों तक पाला था। उसकी मौत से परिवार दुखी है, वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी है। पशुपालकों को अब अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि तेंदुआ फिर किसी पशु पर हमला कर सकता है। एक सप्ताह पहले भी किया था हमला ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए के हमले की यह पहली घटना नहीं है। करीब एक सप्ताह पहले भी तेंदुए ने एक साल की बछिया को घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में डर का माहौल है। ग्रामीण खेतों और आसपास के इलाकों में मवेशियों को ले जाने से भी चिंतित हैं। वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल टीम भेजकर घटनास्थल की जांच कराने, तेंदुए की निगरानी बढ़ाने और पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है। रेंजर सत्य प्रकाश ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› आशा संगिनियों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन:लक्ष्मीपुर कार्यालय में मुख्यमंत्री तक मांगें पहुंचाने की अपील › बस्ती में पूर्व-सांसद की माता के निधन पर शोक सभा:आवास पर पहुंचे कई गणमान्यजन, परिवार को ढांढस बंधाया › बहराइच में केला बेचकर लौट रहे युवकों से मारपीट:आरोपियों ने 25 हजार रुपए और चेन लूटी, कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने किया प्रदर्शन › श्रावस्ती के युवक की बेंगलुरु में मौत:परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























