Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 गिरफ्तार:बस्ती में मदद...

ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 गिरफ्तार:बस्ती में मदद के बहाने कार्ड और PIN लेकर खाते से निकालते थे रुपए

0
2
ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 गिरफ्तार:बस्ती में मदद के बहाने कार्ड और PIN लेकर खाते से निकालते थे रुपए

बस्ती में एटीएम से रुपए निकालने में मदद करने के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को कलवारी पुलिस और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 103 एटीएम कार्ड, 15,430 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक स्वाइप मशीन, कूटरचित नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल किआ कार बरामद हुई है। मदद के बहाने कार्ड बदलकर निकाले 30 हजार पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम पर आफताब आलम रुपये निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया। PIN जानने के बाद आरोपियों ने कार्ड बदल दिया और उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी क्रम में हरियाणा के हिसार जिले के बिट्टू कुमार, राहुल, मनीष और आर्यन को गिरफ्तार किया गया। दूसरे जिलों के ग्रामीण इलाकों को बनाते थे निशाना पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किआ कार से अलग-अलग जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में जाते थे। एटीएम के पास लोगों को मदद का भरोसा देकर बातचीत में उलझाते और उनका कार्ड बदलकर PIN जान लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम से रुपये निकालते थे। साथ ही भारतपे स्वाइप मशीन के जरिए भी रकम ट्रांसफर करते थे। स्वाइप मशीन से 3.04 लाख रुपए ट्रांसफर पुलिस के अनुसार, बरामद स्वाइप मशीन की जांच में 4 से 15 अक्टूबर के बीच विभिन्न लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर कुल 3,04,061 रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है। मशीन गुजरात की एक फर्म के नाम पर है। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बस्ती के अलावा लखनऊ, खलीलाबाद और वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी वारदात करने की बात बताई है। दूसरे जिलों में दर्ज मुकदमों की भी जांच पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अन्य जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी दूसरे राज्यों और जिलों से जुटाई जा रही है। बरामदगी के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat