Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गालापुर वटवासिनी धाम में दीपोत्सव, अधिकारी-जनप्रतिनिधि पहुंचे:शारदीय नवरात्र पर देर रात तक...

गालापुर वटवासिनी धाम में दीपोत्सव, अधिकारी-जनप्रतिनिधि पहुंचे:शारदीय नवरात्र पर देर रात तक गूंजे जयकारे, मंदिर परिसर दीपों से जगमगाया

0
5
गालापुर वटवासिनी धाम में दीपोत्सव, अधिकारी-जनप्रतिनिधि पहुंचे:शारदीय नवरात्र पर देर रात तक गूंजे जयकारे, मंदिर परिसर दीपों से जगमगाया

सिद्धार्थनगर के खुनियांव इलाके के गालापुर में शारदीय नवरात्र के मौके पर गुरुवार शाम मां वटवासिनी मंदिर में दीपोत्सव हुआ। मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, लवकुश ओझा और भनवापुर मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद विश्वकर्मा शामिल हुए। मंदिर के पुजारी ठाकुर प्रसाद मिश्रा और पंडित विनोद कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने मां वटवासिनी की पूजा कर दीपोत्सव में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिससे मंदिर में भक्ति का माहौल बना रहा। दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। दिन से ही मंदिर में दर्शन के लिए लोग आने लगे थे। शाम होते ही मंदिर दीपों से रोशन हो गया, जहां श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर खुशहाली मांगी। मां वटवासिनी मंदिर इलाके के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। शारदीय नवरात्र में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat