![]()
उतरौला (बलरामपुर) में गुरुवार को 308 पहियों वाला एक बड़ा ट्रक पहुंचा। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह ट्रक बेल्जियम से बलरामपुर चीनी मिल जा रहा है। यह हाइड्रॉलिक मल्टी-एक्सल ट्रेलर बेल्जियम से चला था। इसे समुद्री रास्ते से ओडिशा के बंदरगाह पर लाया गया। फिर सड़क मार्ग से झारखंड और बिहार होते हुए यह उत्तर प्रदेश पहुंचा। इसमें 20 विशेष ट्रॉलियां जुड़ी हैं, जिनमें कुल 308 पहिए हैं। भारी मशीन ले जा रहे इस ट्रेलर का वजन काफी ज्यादा है, इसलिए इसकी रफ्तार धीमी रहती है। यह रोजाना करीब 10 से 20 किलोमीटर ही चल पाता है और रात में रोक दिया जाता है। इसमें 400 लीटर का डीजल टैंक लगा है। उतरौला चौराहे पर ट्रक को देखने के लिए लोग मोबाइल से तस्वीरें और सेल्फी लेते दिखे। पुलिस को इसे सुरक्षित रास्ता दिलाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। बिजली विभाग ने कई पोल हटवाए और वन विभाग ने पेड़ कटवाए।पुलिस को काफ़ी मदद करनी पड़ी /
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















