बलरामपुर के हरैया सतघरवा के मथुरा बाजार में गुरुवार रात रामलीला मंचन में शिव धनुष टूटा। इसके बाद जानकी माता ने भगवान राम को वरमाला पहनाई। धनुष यज्ञ में श्रीराम के धनुष उठाते ही वह टूट गया। इससे क्रोधित परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखी बहस हुई। श्रीराम के समझाने पर परशुराम का गुस्सा शांत हुआ। बारात निकलने के बाद राम कलेवा के साथ विवाह पूरा हुआ। शिवकुमार पासवान (राजा जनक), सतीश कसौधन (परशुराम), रोहित पाठक (राम) और संदीप कसौधन (लक्ष्मण) के अभिनय पर दर्शकों ने खूब तालिया बजाईं। मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने मंचन देखा। रामलीला समिति के आयोजक कैलाश नाथ कसौधन और अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी समेत अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रीराम की प्रतिमा और शॉल देकर सम्मानित किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















