परतावल ब्लॉक की ग्राम सभा चौपरिया में बिना काम कराए ही 88 श्रमिकों की हाजिरी पोर्टल पर दर्ज कर दी गई। सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने जांच की और रविवार को लगाई गई इस हाजिरी को शून्य करा दिया। मामले की जांच की जा रही है। यह मामला तब सामने आया जब सोमवार को कार्यस्थल पर सिर्फ 20 श्रमिक काम करते मिले, जबकि रविवार को 88 की हाजिरी लगी थी। खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उत्कर्ष और तकनीकी सहायक निहाल श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण किया। श्रमिकों ने बताया कि काम सोमवार को ही शुरू हुआ है। यहां सतीश के खेत से घनश्याम के खेत तक सड़क के दोनों ओर पटरी निर्माण होना है। मौके पर खेतों में पानी भरा होने के कारण सिर्फ घास काटने का काम हो रहा था। खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला ने बताया कि मौके पर जांच के बाद रविवार की हाजिरी को शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
परतावल में बिना काम 88 श्रमिकों की हाजिरी लगाई:बीडीओ ने जांच के बाद हाजिरी शून्य की, मामले की जांच जारी
और पढ़ें
›
बस्ती में जर्जर सड़क से हजारों छात्रों को परेशानी:अरखापुर-चिलमा बाजार मार्ग पर गड्ढे, रामराज इंटर कॉलेज के छात्र भी प्रभावित
›
बाराबंकी ने मुखिया फार्म को हराकर CPL वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता:चफरिया में आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया
›
नरायनपुर के युवक का यूपी होमगार्ड में चयन:गांव और परिवार का नाम किया रोशन, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
›
श्रावस्ती में 10 दिन बाद भी बिजली संकट बरकरार:350 गांवों में बिजली बहाल, फिर भी कई इलाके अंधेरे में; 1575 पोल बदलना बाकी
संबंधित खबरें











