ग्राम पंचायत खैरीसमैसा में विकास और मरम्मत कार्यों के नाम पर हुए भुगतानों पर सवाल उठ रहे हैं। बलहा ब्लॉक की इस पंचायत में 15 जुलाई को हुए भुगतानों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई सवाल खड़े किए हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 15 जुलाई को हैंडपंप मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था ठीक करने के लिए भुगतान किए गए। इसमें 19,140 रुपये, 15,600 रुपये और 12,685 रुपये के तीन भुगतान शामिल हैं। कुल 47,425 रुपये की यह रकम ‘विभिन्न स्थानों’ के नाम पर निकाली गई। इस मामले में जब खंड विकास अधिकारी राहुल पांडे से संपर्क कर इस प्रकरण की जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि मौके का निरीक्षण कर जांच की जाएगी अगर किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधितो पर उचित कार्यवाही कराई जाएगी ग्रामीणों का कहना है कि इन ‘विभिन्न स्थानों’ की कोई स्पष्ट जानकारी रिकॉर्ड में नहीं है। बिना जगह बताए बजट जारी करना पंचायती राज व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठाता है। नियमानुसार, किसी भी भुगतान से पहले काम का भौतिक सत्यापन जरूरी होता है। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि बिना मौके पर जांच किए ही फाइलें पास कर दी गईं। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
खैरीसमैसा पंचायत में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर संदिग्ध भुगतान:47 हजार से ज्यादा के भुगतान पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
और पढ़ें
›
बस्ती के दुद्राछ गांव में बारिश से जलजमाव:सरकारी नल पर पानी भरा, मच्छर और कीड़े पनपने का खतरा बढ़ा
›
कतर्नियाघाट में सरयू नहर में मिला वयस्क बाघ का शव:मोतीपुर रेंज के हसुलिया पुल के नीचे पानी में तैरता मिला, वन विभाग जांच में जुटा
›
सोनवा ग्राम सभा में खुली नाली से दुर्गंध:स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत, बच्चों के गिरने का भी डर
›
जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
संबंधित खबरें









































