महराजगंज के मेन चौराहे पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भगत सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि भगत सिंह ने युवाओं को देशहित, समानता और सामाजिक बदलाव के लिए आगे आने का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं। वहां मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस मौके पर अखिलेश कुमार, नागमणि कुमार, धर्मराज गौतम, कमलेश, वाहिद, अली, भोलू समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महराजगंज में भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई:आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर याद किया
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
















