महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हरतालिका तीज पर शिव मंदिर में महिलाओं ने की पूजा:पति की लंबी...

हरतालिका तीज पर शिव मंदिर में महिलाओं ने की पूजा:पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जल व्रत; बउरहवा बाबा मंदिर में उमड़ी भीड़, मेला भी लगा

हरपुर पकड़ी के प्रसिद्ध बउरहवा बाबा शिव मंदिर में हरतालिका तीज के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा करने पहुंचीं। मान्यता है कि यह व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए निर्जल रहकर किया था। इसी परंपरा का पालन करते हुए आज महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र और हर जन्म में उन्हें पति के रूप में पाने के लिए निर्जल व्रत रखा। उन्होंने मंदिर में शिवजी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में एक मेले का भी आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं और खासकर महिला भक्तों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन भी मंदिर पर मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी सभी श्रद्धालुओं की निगरानी कर रहे थे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पूजा-अर्चना शाम 6 बजे के बाद शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। इस मौके पर कई गांवों की महिलाओं ने मंदिर में आकर पूजा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here