महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सोनाडीह के प्राचीन शिव मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब:हरितालिका तीज पर सैकड़ों महिलाओं...

सोनाडीह के प्राचीन शिव मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब:हरितालिका तीज पर सैकड़ों महिलाओं ने की भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा

महाराजगंज के बृजमनगंज में सोनाडीह के प्राचीन शिव मंदिर पर हरितालिका तीज के खास मौके पर सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा की। शाम के समय मंदिर परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करके पूजा की थाली, फूल-माला और बेलपत्र लेकर मंदिर पहुंची थीं। मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजा करवाई और हरितालिका तीज की कथा सुनाई। पूजा के बाद महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ से अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘हरितालिका माता’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोनाडीह का यह शिव मंदिर बहुत पुराना और सिद्ध पीठ माना जाता है। यहां हर साल हरितालिका तीज, महाशिवरात्रि और सावन में खास पूजा होती है। इस बार तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं में और ज्यादा उत्साह दिखा। सुरक्षा के लिए मंदिर समिति के लोगों ने खास इंतजाम किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here