महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने...

किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा था; कोर्ट भेजा

उत्तर प्रदेश के भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनिल निषाद पर किशोरी के AI जनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसकी शादी तय होने के कारण उसके मंगेतर और भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता ने एक वायरल वीडियो में अपनी आपबीती बताई थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 3 सितंबर को आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। जब उसके बाबा बचाव में आए, तो आरोपी ने उन्हें चाकू लेकर दौड़ा दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर उनकी जान बच सकी। इस मामले में किशोरी की शिकायत पर भवानीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी अनिल निषाद, पुत्र भदेलू, निवासी जंगलीपुर टोला शिवपुरा के खिलाफ पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने अनिल निषाद को सोमवार को जंगलीपुर और रठैना के बीच बने सरकारी कूड़ा घर के पास से गिरफ्तार किया। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और कांस्टेबल रामवीर यादव शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here