श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया। इसमें उन्होंने आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीनी विवाद, मारपीट, महिला संबंधी और पारिवारिक विवाद जैसे कई मामलों से जुड़े लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। पुलिस अधीक्षक ने हर आवेदन को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द, निष्पक्ष और सही तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, जनता दर्शन के जरिए आम लोगों और पुलिस के बीच सीधा संवाद मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इसका मकसद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका तुरंत और निष्पक्ष समाधान करना है।
इकौना में दो बाइकों की टक्कर:महिला और उसकी बेटी समेत तीन...
श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई। यह हादसा एनएच-730 पर भगवानपुर बनकट पुल के...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































