विक्रमजोत बाजार में चौकी के पास पटाखे बिक रहे:स्थानीय लोगों का आरोप, तीन लोगों के पास लाइसेंस; बिना लाइसेंस बिक्री की जांच की मांग

0
0

विक्रमजोत बाजार में प्रशासन की ओर से तय जगह के बजाय चौकी के पास पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीड़-भाड़ वाली जगह पर खुले में पटाखे बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाजार में पटाखे बेचने के लिए केवल तीन लोगों के पास लाइसेंस है। इसके बावजूद बिना लाइसेंस भी पटाखे बेचे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रशासन ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पटाखे बेचने से मना किया है। इसके बाद भी चौकी के पास दुकानें लगी हैं। इस मामले में लोगों ने चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुकानों को तय सुरक्षित जगह पर भेजने और बिना लाइसेंस पटाखे बेचने की जांच कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here