छेड़खानी की शिकायत को लेकर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के मुकदमे में 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

0
1

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण एवं *क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना *श्री परमानन्द तिवारी* के नेतृत्व में थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 215/2026 धारा 109(1), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 30.10.2026 को थाना क्षेत्र इकौना निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना इकौना पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर विपक्षीगण द्वारा उनके एवं उनके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से गला दबाया गया तथा सिर पर लाठी, डंडे एवं ईंट से प्रहार किया गया।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इकौना पर मु0अ0सं0 215/2026 धारा 109(1), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 9M/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1. राहुल कश्यप पुत्र संदीप कश्यप निवासी मोहल्ला कबीर नगर, कस्बा इकौना, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

2. पुलिस अभिरक्षा में लिए गया बाल अपचारी

 

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 श्री विशाल यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

2. उ0नि0 श्री अवनीश यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

3. हे0का0 हरित यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

4. का0 प्रमोद गंगवार, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

5. का0 मंजीत कुमार, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

6. का0 नन्दलाल, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

7. का0 शुभम सिंह, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here