दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

0
3

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण एवं *क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा श्री आलोक कुमार* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसिया *श्री दीपक कुमार दूबे* के नेतृत्व में थाना सिरसिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 286/2026 धारा 103(1), 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त निराम अली को दिनांक 30.10.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर तेंदुआ रतनपुर के पास नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 28.10.2026 को आवेदक ननकऊ पुत्र मो0 नकी निवासी ग्राम बुधीपुर बंजरिया, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना सिरसिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पोती सुबीना को उसके ससुर निराम अली पुत्र सुबराती निवासी ग्राम बनकटवा कला, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा लकड़ी के चिरान के टुकड़े से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 286/2026 धारा 103(1), 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त निराम अली को मुखबिर की सूचना पर तेंदुआ रतनपुर के पास नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तारी का स्थान-*

तेंदुआ रतनपुर के पास नहर पुल, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

 

1. निराम अली पुत्र सुबराती निवासी ग्राम बनकटवा कला, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 श्री दीपक कुमार दूबे, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

2. उ0नि0 श्री राहुल यादव, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

3. उ0नि0 श्री सूर्यनाथ सिंह, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

4. हे0का0 अजय प्रताप सिंह, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here