Home उत्तर प्रदेश आपसी पारवारिक विवाद को समाप्त कर एक परिवार टूटने से बचाया

आपसी पारवारिक विवाद को समाप्त कर एक परिवार टूटने से बचाया

0
1

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस लाइन बहराइच प्रेक्षागृह में आपसी परिवारिक विवाद को समाप्त कराकर 01 परिवार में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया। आज आवेदिका द्वारा आपसी पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र के कुशल काउंसलर्स फहीम किदवई, धनज्जय श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव तथा पुलिस टीम म0मु0आ0 संगीता यादव, म0आ0 छाया, म0आ0 निशी त्रिवेदी, म0आ0 सविता मिश्रा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर-समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस लाइन बहराइच प्रेक्षागृह बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही गयी।  आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ों को एक-दूसरे के साथ आपस में सामन्जस्य स्थापित कर, परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here