
बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राथमिक विद्यालयों से लेकर जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों तक उत्सव का माहौल रहा। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम और गोप-गोपियों का रूप धारण कर मनमोहक झांकियां निकालीं। नकटीदेई के पं. चर्तुभुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज में भी जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण, बलराम और गोप-गोपियों का रूप धारण कर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। नन्हे कान्हाओं की वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भक्ति गीतों पर डांस किया और कान्हा बने बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी तरह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कप्तानगंज प्रथम में भी बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां निकालीं। कृष्ण और राधा का रूप धारण कर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका ध्यान खींचा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद मिश्रा और सहायक अध्यापिका वंदना तिवारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। कप्तानगंज क्षेत्र के दूसरे प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साह दिखा। बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर जन्माष्टमी को पारंपरिक तरीके से मनाया। भक्ति गीतों और बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालयों का माहौल भक्तिमय हो गया। विद्यालय प्रबंधक अनिल तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ते हैं। इससे बच्चों में अपनी संस्कृति को समझने और उसे आगे बढ़ाने की भावना बढ़ती है।
Home उत्तर प्रदेश श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया:बस्ती के कप्तानगंज में प्राथमिक से इंटर...
































