Home लेटेस्ट न्यूज़ Maharajganj News | SSB Seizes 135 Litre Nepali Liquor Near Border

Maharajganj News | SSB Seizes 135 Litre Nepali Liquor Near Border

0
1

अशफाक खान | बहुआर(निचलौल), महराजगंज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 135 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गश्ती के दौरान की गई, जब तस्कर पुलिस टीम को देखकर शराब से भरे बोरे सड़क किनारे फेंककर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बरामद की गई शराब कुल 450 बोतलों में थी। पुलिस ने शराब जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।

एसएसबी की 22वीं वाहिनी के ए समवाय पतलावा और पुलिस चौकी बहुआर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। एसएसबी के अनुसार, बीती रात करीब आठ बजे ए समवाय पतलावा को सूचना मिली थी कि कर्मिस्वा पोस्ट से लगभग 200 मीटर और सीमा स्तंभ संख्या 499 से करीब 500 मीटर दूर कुछ लोग खेत के रास्ते भारतीय क्षेत्र में नेपाली शराब लेकर प्रवेश करने वाले हैं।

इस सूचना के आधार पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 200 से 300 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में छिपकर नाका लगाया था, जिसके बाद तस्करों ने टीम को देखते ही बोरियां फेंक दीं और भाग निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here